पटना के रेलवे स्टेशन का मामला याद है, जब वहां पर गंदी फिल्म चलने लगी थी. तकरीबन 3 मिनट तक दर्जनों टेलीविजन चैनल पर एडल्ट फिल्म चलती रही, जिसकी वजह से लोगों ने हंगामा कर दिया.
कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर चर्चा में है, इस बार देश कोई दूसरा है. रेलवे स्टेशन की जगह एक फ्लाइट है. रेलवे स्टेशन की टेलीविजन स्क्रीन की जगह फ्लाइट का एंटरटेनमेंट सिस्टम है. लेकिन पूरा मामला ऐसा ही है जैसे कुछ साल पहले पटना के रेलवे स्टेशन में हुआ था.
दरअसल, यह मामला सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) से हानेडा (जापान) जा रही फ्लाइट का था. फ्लाइट थी कांटस फ्लाइट QF59.अचानक फ्लाइट की इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम में गंदी फिल्म चलने लगी. अपने परिवार के साथ बैठे यात्रियों को भी समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ. स्क्रीन पर एक अश्लील फिल्म ने खासकर परिवार और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों में असहजता फैला दी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म ‘डैडियो’ थी, जिसमें डकोटा जॉनसन और सीन पेन जैसे सितारे हैं. फिल्म में कई एडल्ट सीन हैं, जिससे यात्रियों को इसे देखने में असुविधा महसूस हुई. Reddit पर एक यात्री ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया-इस फिल्म को रोकना, स्क्रीन डिम करना या बंद करना संभव नहीं था. हैरानी की बात यह है कि यह फिल्म चली ही जा रही थी, और हमें अपने परिवार के साथ खुद की आंखें बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा था. उन्होंने आगे बताया कि फिल्म को बदलने में लगभग एक घंटे का वक्त लग गया.
यात्रियों का कहना है कि फिल्म देखते समय सभी को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. कांटस एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी आई थी, जिससे यात्रियों के पास फिल्म चुनने का विकल्प खत्म हो गया था.
कांटस ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि जब क्रू को समझ में आया कि फिल्म सभी उम्र के यात्रियों के लिए उपयुक्त नहीं है, तो उन्होंने स्थिति को सुधारने की कोशिश की. लेकिन जब इसमें सफलता नहीं मिली, तो फिल्म को एक बच्चे-परिवार के अनुकूल विकल्प से बदल दिया गया.
news.com.au से बात करते हुए कांटस के प्रवक्ता ने इस घटना पर माफी मांगी और कहा कि ऐसी स्थिति में वे हमेशा परिवार के अनुकूल फिल्म चलाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि -हम इस फिल्म के लिए माफी चाहते हैं और इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर कैसे यह एडल्ट फिल्म कैसे सेलेक्ट हो गई. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031