भारत समेत दुनिया के कई देशों में मॉल के बाथरूम में कैमरे छिपाकर महिलाओं की निजता का हनन करने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको चौंका दिया. सबसे हैरानी की बात यह थी कि यह घिनौना काम महज 18 साल के एक लड़के ने किया. उसने न सिर्फ मॉल के बाथरूमों में हिडन कैमरे लगाए बल्कि उन रिकॉर्डिंग्स को बेचकर पैसा कमाया.
1 अक्टूबर को न्यू जर्सी पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार किया, लेकिन यह मामला तब सामने आया जब 9 अगस्त को एक महिला ने न्यू पोर्ट सेंटर मॉल के जेसी पेनी स्टोर के बाथरूम का इस्तेमाल किया. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक उसकी नजर एक अजीब सी छोटी चीज पर गई. उस वक्त, महिला को अंदाजा नहीं था कि वह क्या देखने वाली है. जब उसने करीब से देखा तो उसका दिल धक-धक करने लगा. वह कोई मामूली चीज नहीं थी, बल्कि एक हिडन कैमरा था.
डर और घबराहट के बीच, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जैसे ही मॉल की तलाशी ली, उन्हें बाथरूम में और भी छिपे हुए कैमरे मिले, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ.
कैमरों की जांच में पुलिस के होश उड़ गए. उन हिडन कैमरों में दर्जनों महिलाओं और पुरुषों के सबसे निजी पलों को कैद किया गया था. कई मासूम लोग, जिन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था, उस घिनौने अपराध का शिकार बन चुके थे.
लेकिन फिर अचानक, उन फुटेज में पुलिस को एक ऐसा सबूत मिला जो पूरी कहानी पलटने वाला था. एक क्लिप में, लड़के की झलक साफ नजर आई. वह खुद बाथरूम में जाकर कैमरा लगाते हुए दिखाई दिया. यही वह अहम सबूत था जिसकी पुलिस को तलाश थी.

कैसे फंसा अपराधी?
यह सबूत हाथ में आते ही पुलिस ने तुरंत उस लड़के की पहचान की. लेकिन एक सवाल बार-बार पुलिस के मन में गूंज रहा था, यह लड़का आखिर कब से यह अपराध कर रहा था? क्योंकि फुटेज में कोई तारीख या समय दर्ज नहीं था. यह लड़का एक लंबे वक्त से अपनी हरकतों से मासूम लोगों की जिंदगी में घुसपैठ कर रहा था.
जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, तो उसकी उम्र और मासूम चेहरा देखकर लोग हैरान रह गए. कौन सोच सकता था कि एक नाबालिग दिखने वाला यह लड़का, इतने बड़े और संगीन अपराध का मास्टरमाइंड होगा? उसकी हरकतों ने 35 से ज्यादा महिलाओं की जिंदगी में तूफान ला दिया था. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031