कई बार पुरानी इमारतों या घरों में कुछ ऐसा मिल जाता है जो हैरान कर देता है. ये कभी ये कोई खजाना, कभी कोई एतिहासिक और डरावनी चीज होती है. कई बार तो लोगों को रहस्यमयी जगह का पूरा रास्ता ही मिल जाता है. हाल में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ.महिला ने रेडिट पर इसका पूरा वीडियो बनाकर शेयर किया है.
मामला न्यूयॉर्क का है. वीडियो में वह बताती है कि उसके बाथरूम में वेंटिलेटर के बंद रहने के बावजूद उसे बाथरूम में ठंडी हवा आ रही है. काफी खोजबीन के बाद उसे अहसास हुआ कि ये हवा दरअसल शीशे के पीछे से आ रही है. वीडियो में वह आगे बढ़ती है और शीशा हटाती है तो वहां एक छोटी खिड़की है जो शीशे से ढंकी हुई थी. वह अंदर झांककर देखती है तो एक कमरा सा है जहां काफी अंधेरा है. इसके बाद वह उसके अंदर जाने का फैसला करती है. चेहरे पर मास्क लगाकर और हाथ में टॉर्च लेकर वह खिड़की में घुस जाती है.
अंदर घुसकर उसे अहसास होता है कि ये सिर्फ कोई कमरा नहीं बल्कि एक पूरा अपार्टमेंट ही है. ये खाली दिखाई पड़ रहा है लेकिन फ्लोर पर काली पन्नियां और काफी सारा मलबा भी है. एक छोटी बालकनी भी है. संभवत: यहीं से हवा आ रही थी.
उसने कहा ‘यहां बहुत ठंड है. वाह, यह बिल्कुल अलग अपार्टमेंट है.’उसने वापस लौटने से पहले अपार्टमेंट का बालकनी के डोर को बंद कर दिया. वह हंसते हुए बोली- मेरे मकान मालिक को सुबह मेरा एक ‘दिलचस्प’ फोन आएगा और उसी रास्ते से वापस निकल आई.
महिला के इस पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए. एक ने लिखा- मैं तो चुपचाप दूसरे अपार्टमेंट पर कब्जा ही कर लेता. एक ने लिखा- ये डरावना है, कोई सीरियल किलर की मर्डर साइट मालूम पड़ती है. एक अन्य ने कहा- तुम्हें डर नहीं लगता क्या जो यूं ही अंदर चली गई. अंदर वहां कुछ भी हो सकता था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031