रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुपालन में आज उज्ज्वला बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। उन्हें राज्य शासन के आदेशानुसार आगामी आदेशपर्यंत प्रभारी प्रबंध निदेशक पदस्थ किया गया है। अब तक एमडी पॉवर होल्डिंग का प्रभार एमडी वितरण कंपनी हर्ष गौतम संभाल रहे थे। श्रीमती बघेल के पदभार ग्रहणोपरांत हर्ष गौतम इस पद से भारमुक्त हुए। नवपदभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमती बघेल ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की रीति नीति के अनुरूप सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने प्रतिबद्धता व्यक्त की। विदित हो कि वे वर्तमान में पाँचों पॉवर कंपनीज़ की डायरेक्टर भी हैं। पदभार ग्रहण उपरांत उन्हें पॉवर कंपनीज़ के उच्चाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों , कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031