भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार से आयकर के दायरे से बाहर पेंशनर के खाते से बिना सूचना आयकर की कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक के प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाताधारी पेंशनरों के मासिक पेंशन राशि से पेंशनर्स के बैंक अकाउंट में आयकर विभाग द्वारा बैंक के माध्यम सेआधार कार्ड से पैन कार्ड ऑनलाइन लिंक ना करने के कारण दंड स्वरूप बिना सूचना के राशि काटी जा रही है इसमें अनेक पेंशनर ऐसे है उनकी पेंशन रकम आयकर के दायरे से बाहर है। पेंशनर बैंक और कोषालय के चक्कर काट रहे है कि उनकी पेंशन से रकम क्यों काटी जा रही है मगर जिम्मेदार लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं और कटौती का कारण बताए बगैर मासिक पेंशन से 10% या उससे अधिक राशि जबरन काटी जा रही है। जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी जे पी मिश्रा, द्रोपदी यादव,अनिल गोल्हानी, पूरन सिंह पटेल, लोचन पाण्डे, बी के वर्मा, आर एन ताटी, आर जी बोहरे, बी एस दसमेर, हरेन्द्र चंद्राकर, मालिक राम वर्मा आदि ने पेंशनरों को आगाह किया है कि वे अपने आधार कार्ड से पैन कार्ड ऑनलाइन लिंक करावे और इसके पश्चात संबंधित बैंक जहां से आपको पेंशन मिलती है उसे बैंक में जाकर अपना आधार कार्ड पैन कार्ड ले जाकर इसकी पुष्टि करावे कि हमने लिंक कर लिया है तभी आपकी कटी हुई राशि आपके बैंक खाते में वापस आ सकती है अथवा अगले वर्ष आइटीआर भरने पर आपके खाते में वापस मिल सकती है कृपया इसे ध्यान दें और सजकता के साथ यह कार्य करावे और भविष्य में प्रत्येक वर्ष अपना आइटीआर ऑनलाइन इनकम टैक्स का जमा करते रहें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031