अमरूद का सीज़न शुरू हो गया है। बाजार में यह फल अब खूब बिकने लगा है। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह फल पेट के लिए काफी फायदेमंद है। अमरूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्वों का भंडार है। दरअसल, अमरूद एक ट्रॉपिकल फल है जिसमें कैलोरी कम और फाइबर, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन सी, बी6, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओ से परेशान हैं तो यह फल आपके लिए संजीवनी बूटी समान है। चलिए बताते हैं अमरूद का सेवन किस तरह से किया जा सकता है।
पेट की इन परेशानियों में अमरूद है फायदेमंद :
पाचन तंत्र होगा मजबूत: अमरूद ही नहीं बल्कि उसकी पत्तियां भी पाचन को बेहतर करती हैं। इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट पेट और आंत को साफ करने में मदद करता है और संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है। इस फल में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अशुद्धियों को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं, जिससे पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
अपच में लाभकारी: अगर आपको अपच की समस्या रहती है तो अमरूद का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अपच की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए भुना हुआ अमरूद का सेवन करें।
कब्ज में फायदेमंद: अमरूद में फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है, जो पाचन में मदद कर सकता है और कब्ज़ से राहत दिला सकता है। फाइबर मल को ठोस और मुलायम बनाकर पाचन में मदद करता है। यह दस्त और कब्ज दोनों के लक्षणों को कम कर सकता है। अमरूद के पत्तों का अर्क दस्त की तीव्रता और अवधि को कम करने में मदद कर सकता है।
कब और कैसे खाएं?
अमरूद का सेवन फायदेमंद है लेकिन इसका सेवन शाम या रात नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह ठीक से पच नहीं सकता है। इसका सेवन आप दोपहर में 12 बजे के आसपास करें। साथ ही आप लंच के बाद भी खा सकते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अमरूद खाने में सावधानी बरतें, क्योंकि इससे रक्त शर्करा कम हो सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031