दुनिया भर में कई महिलाएं अजनबी कॉल्स से परेशान होती हैं, और कई बार यह हरकत किसी सिरफिरे या एकतरफा आशिक की होती है. इसके लिए कई देशों में कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन क्या हो जब ऐसी हरकत कोई अपना ही करे? कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला वाला मामला जापान से सामने आया है. जहां एक शख्स अपनी ही पत्नी को बार-बार कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
10 जुलाई को, जापान के आमागासाकी की रहने वाली 31 साल की महिला को अनजान नंबरों से कॉल आना शुरू हुआ. ये कॉल उसे परेशान करने के लिए किए जाते थे. कॉल पर कोई कुछ नहीं बोलता था. महिला कॉल को ब्लॉक नहीं कर पाई क्योंकि हर बार नए नंबरों से कॉल आते थे.
एक दिन में 100 से ज्यादा बार अपनी पत्नी को कॉल करता था, जिससे पत्नी तंग आ गई. कानूनी मदद लेने का फैसला लिया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और पति को गिरफ्तार कर लिया.
पत्नी को जब पति पर हुआ शक
पत्नी को दिन में उसे 100 से ज्यादा कॉल आते थे, लेकिन रात के वक्त जब वह अपने पति के साथ वीडियो गेम खेलती थी या सोती थी, तब कॉल नहीं आते थे.पत्नी को इसी बात पर मन में सवाल आया कि आखिर जब वो पति के साथ होती है तब फोन क्यों नहीं आता.
जुलाई से लेकर अगस्त तक ये कॉल्स जारी रहे. आखिरकार महिला ने परेशान होकर पुलिस की मदद लेनी पड़ी. पुलिस ने तफ्तीश की तब सामने आया कि ऐसे करने वाला कोई और नहीं, खुद उसका पति ही है. 4 सितंबर को पुलिस ने महिला के पति को जापान के एंटी-स्टॉकर कानून का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से बेइंतेहा प्यार करता था.अनजान नंबरों से कॉल करके वह अपने प्यार को दिखाने का एक अलग तरीका अपनाना चाहता था. लेकिन प्यार दिखाने का ये तरीका उसपर भारी पड़ा, और उसे पुलिस की गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031