दिल्ली. हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी का जलेबी वाला बयान खूब वायरल हुआ था. राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बीजेपी ने उनकी खिंचाई भी की थी. वहीं, अब रिजल्ट आने के बाद पूर्व मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक अनिल विज ने राहुल गांधी की चुटकी ली है.
अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी की दिलचस्पी सिर्फ़ जलेबी में थी, चुनाव में नहीं… कांग्रेस को अपना चुनाव चिन्ह पंजा से बदलकर जलेबी कर लेना चाहिए. क्योंकि जनता ने कांग्रेस का जलेबी बना दिया है. हम उनकी असलियत जानते हैं और इसलिए हम पहले दिन से ही कह रहे थे कि बीजेपी जीतेगी…”
राहुल गांधी ने गोहाना की जनसभा में जलेबी का डिब्बा दिखाकर कहा था कि मैंने गाड़ी में जलेबी चखी और अपनी बहन प्रियंका को मैसेज भेजा कि आज मैंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई है. मैं तुम्हारे लिए भी जलेबी का एक डिब्बा ला रहा हूं. फिर मैंने दीपेंदर जी और बजरंग पुनिया जी से कहा कि ये जलेबी हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया में जानी चाहिए.
अगर ये जलेबी देश और विदेश में जाएगी तो शायद इनकी दुकान फैक्ट्री में बदल जाए और हजारों लोगों को काम मिल जाए. मगर नरेंद्र मोदी ने छोटे दुकानदारों को चक्रव्यूह में फंसा रखा है, क्योंकि बैंक इन्हें लोन नहीं देगा, लेकिन अडानी और अंबानी को लोन दे देगा. हालात ऐसे है कि: आज हरियाणा में व्यापारियों, कारोबारियों से विदेशों से फोन कर फिरौती मांगी जा रही है और उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है.”

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031