रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन साहसी (मेकिंग ऑफ फियरलेस) के अन्तर्गत स्वरक्षा कार्यक्रम का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर, 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन थीम रानी अहिल्याबाई होल्कर, रानी दुर्गावती एवं झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के साहस से प्रेरणा लेते हुए विश्वविद्यालय की छात्राओं, महिला कर्मचारियों एवं उनके परिवार की महिलाओं को शारीरिक स्वरक्षा संबंधी तकनीकों का सजीव प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे किसी आकस्मिक घटना की स्थिति में इस कौशल का प्रयोग कर अपनी स्वयं की एवं अन्य महिलाओं की सुरक्षा कर सकंे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह श्रीमती ममता चंदेल के मुख्य आतिथ्य एवं विश्वविद्यालय की लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति डॉ. आरती गुहे की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10 बजे सम्पन्न होगा।
    इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं डॉ. जी.के. दास अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न से बचाव हेतु स्वरक्षा की शारीरिक दांव पेंच एवं तकनीक का अंजली गिरी गोस्वामी अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं सेकंड डेन ब्लेक बैल्ट द्वारा सजीव प्रशिक्षण तीन दिवस तक दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मिशन साहसी के अन्तर्गत यह छत्तीसगढ़ में आयोजित पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु डॉ. ज्योति भट्ट सचिव लैगिंक उत्पीड़न शिकायत समिति से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30