रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा 21 सितंबर से 24 सितंबर तक पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी एनपीएस कर्मचारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ के 3.30 लाख कर्मचारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल तक अपनी मांग नई पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए आयोजन किया गया छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में इस आयोजन की शुरुआत की गई जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया की नई पेंशन स्कीम पूर्णता बाजार आधारित शेयर मार्केट में म्यूचुअल फंड पर आधारित है जिससे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है वही आज दिनांक तक रिटायर होने वाले साथियों को 1000 से 3000 तक ही पेंशन मुहैया कराई जा रही है जिसके विरोध में संपूर्ण संपूर्ण छत्तीसगढ़ पर 3.30 लाख कर्मचारियों के द्वारा शासन को पुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्टकार्ड लिखा जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में आज दिनांक तक 1500 कर्मचारियों के द्वारा 3000 पोस्टकार्ड लिखा जा चुका है इसमें मुख्य रूप से जिले के वन विभाग शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग बिजली विभाग अन्य सभी एनपीएस कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है यह मुहिम प्रत्येक कर्मचारी के द्वारा हमारे जिले में की जाएगी,, साथ ही समय-समय पर शासन से अपनी मांग पूरी कराने के लिए इस प्रकार के नए-नए आयोजन संगठन के द्वारा किया जावेगा पीयूष कुमार गुप्ता ने जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के सभी एनपीएस कर्मचारी जिन्होंने इस मुहिम में भाग लिया उनका धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031