रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खोडसराम कश्यप को बधाई दी है। महासभा के अध्यक्ष श्री वर्मा ने श्री कश्यप को मिले नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है। महासभा ने यह आशा व्यक्त किया है कि आपके निर्वाचन से समाज को एक नई गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि खोडसराम कश्यप की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के मतदाताओं ने समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष की कमान खोडसराम कश्यप को सौंपी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31