रायपुर. राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज ग्राम नरदहा में आयोजित छत्तीसगढ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कुर्मी समाज के निर्वाचित प्रातिनिधियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज का नेतृत्वकर्ता सहज और सुलझा हुआ होना जरूरी है। कुर्मी समाज के बहुत से निर्णयों को अन्य समाज के प्रबुद्धजनों ने भी स्वीकार किया है। कुर्मी समाज के निर्णयों से समाज की दशा और दिशा में सुधार हुआ है। समाज को नई दिशा दिखाने और विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए संगठन में जागरूकता आवश्यक है। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री खोड़स राम कश्यप ने कहा कि नेतृत्व के प्रति विश्वास, एकता और संगठन समाज को ऊर्जावान और प्रगतिशील बनाता है। कुर्मी समाज ने अनेक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाकर विकसित समाज के लिए मिसाल प्रस्तुत किया है। समाज मे व्याप्त ऐसे विचार और परम्परा जो समाज की प्रगति में बाधा बनेंगे, उस पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित राज प्रधानों में धरसींवा राज से श्री नीलमणि परगनिहा, धमधा राज से श्रीमती सत्यभामा परगनिहा, पलारी राज से श्री रामखिलावन, बलौदाबाजार राज से श्रीमती सुनीता वर्मा, तिल्दा राज से श्री ठाकुर राम वर्मा, रायपुर राज से श्री जागेश्वर वर्मा और दुर्ग राज से श्री ईश्वरी वर्मा ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर निर्वाचन समिति के सदस्यों को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031