नई दिल्ली । चक्रवाती तूफान दाना के चलते देश के कई हिस्सों के मौसम में खासा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा,  उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में आज भी भूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

मौसम विभान ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार के जमुई, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज समेत 18 जिलों में बारिश होनी की संभावना जताई गई है।
जानें कैसा रहेग दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि हवा की गति 3.14 के आसपास रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में हवा 9 डिग्री के आसपास चलेगी और हवा की गति 4.23 होगी। दिल्ली में सूर्योदय का समय सुबह 06:29 बजे है, जबकि शनिवार को शाम 05:41 बजे सूर्य अस्त होगा।
वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार

पिछले कई दिनों के बाद दिल्ली के वायु प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ है। इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता बेहतर हुई है।

शनिवार को दिल्ली में AQI लेवल 237 पर पहुंच गया है। इसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली में केवल दो इलाकों में प्रदूषण सबसे खराब श्रेणी में है। आनंद विहार और मुंडका बाकी सभी जगह 200 के नीचे AQI है। लोधी रोड, चांदनी चौक  में AQI लेवल करीब 150 के करीब है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930