साउथ इंडिया में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें मौजूद है। देश हर एक हिस्से में खूबसरती से भरे हुए राज्यों आपको देखने को मिल जाएंगे। केरल भी इन्हीं में से एक है। केरल दक्षिण भारत का एक प्रमुख राज्य है। यहां पर कई शानदार और मनमोहक जगहें देखने को मिल जाएगी। जब केरल घूमने की बात आती है तो लोग मुन्नार या वायनाड हिल स्टेशन जाते हैं लेकिन केरल में मौजूद लक्कीडी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जिसकी खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं लक्कीडी हिल स्टेशन की खासियत। वायनाड शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक छोटा हिल स्टेशन लक्कीडी, जो बेहद ही मनमोहक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और जंगलों से बीच जाती हुई सड़क हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। लक्कीडी में घूमने के लिए कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जैसे कि पूकोड झील, लक्कीडी व्यू पॉइंट और कुरुवा द्वीप। पूको़ड झील मीठे पानी के लिए फेमस है। यहां पर मौजूद हरियाली सैलानियों को आकर्षित करती है। झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। यहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं।  वहीं, लक्कीडी व्यू पॉइंट के बारे में कहा जाता है कि इस जगह से पूरे शहर का अद्भुत नजारा दिखाई देता है। वायना़ड की खूबसूरती भी आप देख सकते हैं। बता दें कि यहां इस व्यू पॉइंट को देखने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है। अगर आप कुरुवा द्वीप जाना चाहते हैं तो लक्कीडी से करीब 48 किमी की दूरी पर मौजूद कुरुवा द्वीप एक खूबसूरत खजाना है, यहां पर रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। कुरुवा द्वीप मुख्य रुप से करीब 950 एकड़ का संरक्षित नदी डेल्टा है और इसमें इन घने जंगल के नजारे देख सकते हैं। यहां पर पहुंचने के लिए आप देश के किसी भी कोने से केरल के वायनाड पहुंचकर लक्कीडी पहुंच सकते हैं। बता दें कि, वायनाड से लक्कीडी की दूरी लगभग 28 किमी है। आप वायनाड से टैक्सी या कैब लेकर लक्कीडी पहुंच सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031