बिलासपुर। नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों को प्रारेशान करने वालों की अब खैर नहीं है। दरअसल जिला कार्यालय के रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में पांच सीसीटीवी कैमरा लगा लिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं अपने कक्ष से इन तमाम गतिविधियों की मानीटरिंग करना शुरू कर दिए हैं। आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण इन दोनों शाखाओं के भीतर और बाहर के परिदृश्य और लोगों के हरकतों की जानकारी वे पल-पल ले रहे। किसी तरह के कदाचार की शिकायत एवं गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वीडियो क्लिप को साक्ष्य मानकर कठोर कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाया जाएगा।गौरतलब है कि कलेक्टर ने गत सप्ताह जिला कार्यालय में इन दोनों शाखाओं का निरीक्षण किया था। उन्होंने एक सप्ताह में दोनों शाखाओं में सीसीटीवी कैमरा के जरिए मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा संबंधित शाखा प्रभारी के कक्ष में भी नज़र रखने के लिए एक अलग मॉनीटर लगाया गया है। शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर भी इसकी नियमित रूप से चौकसी करंेगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। उनकी शिकायतों और फील्ड अनुभव के आधार पर खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई उपाय किए गए हैं। नक्शा बटांकन को लेकर बड़ी समस्या है। कलेक्टर प्रति सप्ताह टीएल बैठक के पहले प्रगति की समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री की यह प्राथमिकता का कार्यक्रम है।जिले में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों की जांच के लिए भी टीम बनी है। शासकीय भूमि निजी हाथों में कैसे गया, इसकी रिपोर्ट वे देंगे। जिला स्तरीय जांच दल इस टीम के रिपोर्ट की जांच कर कार्रवाई करेगी। आवासीय कॉलोनियों में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि गरीबों को आवास दिलाया जा सके।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031