घुमक्कड़ लोग नई जगह की तलाश में घूमने-फिरने के लिए चल देते हैं। अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है, तो जीवन में एक बार गोवा घूमने जरुर जाना चाहिए। गोवा अपने सुंदर बीच और बीच के किनारे, बाजार और शानदार नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। यदि आप अपने दोस्तों के साथ जा रहे हैं, तो गोवा जरुर जाएं। यहां मौज-मस्ती करने के लिए कई सारी जगहें है।

वाटर स्पोर्ट्स का मजा लें

यदि आप गोवा जा रहे हैं, तो यहां पर वाटर स्पोर्ट्स का मजा जरुर लें। यहां पर होने वाली एक्टिविटीज हमेशा पर्यटकों और एडवेंचर लवर्स को खूब आकर्षित करती हैं। गोवा में आप काईट सर्फिंग, बनाना राइड्स, स्रोर्केलिंग, पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग और कई मजेदार एक्टिविटीज का मज लिया जा सकता है। 

गोवा की नाइट लाइफ को करें एंजॉय

गोवा नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है। यहां कई ऐसे बीचेस हैं, जहां रोज शाम को डीजे पार्टी होती है और विदेशी पर्यटकों की काफी भीड़ लगी रहती है। गोवा में कई जगहों पर पार्टी के लिए एंट्री रात 10 बजे के बाद भी होती है। 

गोवा के मार्केट को एक्सप्लोर करें

गोवा की मार्केट में बाकी बाजारों से बेहद हटके है। यहां पर आपको कई सारी एंटीक चींजे आसानी से देखने को मिल जाएगी। यहां पर आप बोहो और जूट के पर्स ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप व्हाइट ड्रेस खरीदना चाहते हैं।

जायकेदर खाना

यदि आप नॉन वेजिटेरियन लवर है तो गोवा के खाने को चखने से आप चूक नहीं सकते हैं। यहां पर आपको नॉन वेज की अलग-अलग वैरायटी खाने के मिल जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031