महिलाएं व लड़कियां त्योहारों पर दमकती हुई स्किन पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर बैठे भी अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ा सकती हैं। दरअसल, हल्दी सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी उपयोगी होती है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले तमाम तत्व स्किन के खोए हुए निखार को वापस पाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली केमिकल्स वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आप घर पर केमिकल फ्री फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके फेस पर इंस्टेंट ग्लो आएगा।

हल्दी फेस पैक

घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए हल्दी, शहद और दूध की जरूरत होगी। हालांकि यह सभी सामान आपके किचन में आसानी से मिल जाएगा। बता दें कि यह तीनों चीजें आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकती है। एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी, दो चम्मच दही औऱ एक चम्मच शहद को अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से हल्दी फेस पैक तैयार हो जाएगा।

पाएं इंस्टेंट ग्लो

इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन के हिस्से पर अच्छे से अप्लाई करें। इसे 20 मिनट तक लगाए रखें औऱ फिर फेश वॉश कर लें। आपको इसका असर दिखने लगेगा। वहीं अच्छा रिजल्ट पाने के लिए सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

स्किन को मिलेंगे फायदे ही फायदे

बता दें कि हल्दी आपकी स्किन की रंगत को सुधारने में सहायक होती है। वहीं हल्दी से बने इस फेस पैक का इस्तेमाल जिद्दी मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। वहीं दही और शहद त्वचा के रूखेपन को दूर करने में असरदार होती है। हालांकि इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

    Advertisement Carousel
    Share.

    chhattisgarhrajya.com

    ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
     
    MOBILE : +91-9826237000
    EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031