रायगढ़। पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं परिचारक लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से अपने कार्य से अनुपस्थित है। इस संबंध में उन्हें कई बार नोटिस पत्र भेजा गया किन्तु आज दिनांक तक उक्त दोनों कर्मचारी अपने कार्य पर उपस्थित नहीं हुए है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, रायगढ़ ने दोनों कर्मचारियों को अंतिम सूचना पत्र देते हुए 7 दिवस के भीतर इस कार्यालय में उपस्थित होने हेतु सूचित किया है। अन्यथा सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदमनी धुर्वे, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, पशु औषधालय-नूनदरहा, विकासखण्ड तमनार, जिला-रायगढ़ 9 अप्रैल 2015 से तथा सीताराम एक्का, परिचारक, पशु चिकित्सालय जतरी, विकासखण्ड-पुसौर, जिला-रायगढ़ 1 मार्च 2015 से अनाधिकृत रूप से अपने कार्य से अनुपस्थित है। दोनों कर्मचारियों को उनके मूल निवास के पते पर रजिस्टर्ड नोटिस पत्र भेजा गया था, किन्तु आज दिनांक तक वे अपने कार्य पर उपस्थित नहीं हुए है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031