उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और सात ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कटियार ने बुधवार को बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति शादी के बाद से ही उससे किसी भी तरह का शारीरिक संबंध बनाने से बचता रहा है और वह किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध में लिप्त है.
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी जगजीत पाल से 23 मई 2023 को हुई थी. शादी की पहली रात पति ने उसके पास आने से इनकार कर दिया. जिसे उसने थकान समझकर नजरअंदाज कर दिया. लेकिन इसके बाद भी चार दिनों तक वह उससे मिलने नहीं आया. हर बार जब वह ससुराल जाती यही सिलसिला चलता रहा.
महिला का कहना है कि उसने कई बार पति से इस बारे में बात करने की कोशिश की पर वह टालता रहा. जिसकी वजह से घर पर कई बार विवाद भी हुआ. जब उसे पति के दूसरी महिल से संबंध के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
पत्नी ने थाने में दर्ज कराया केस
इसके अलावा महिला ने बताया कि जब उसने अपने पति के अवैध संबंध के बारे में पता लगाकर ससुराल वालों से शिकायत की, तो उसे मानसिक प्रताड़ना दी गई और दहेज के लिए परेशान किया गया. अंततः 17 अगस्त 2024 को उसे मारपीट कर मायके भेज दिया गया. इस मामले में पुलिस पर पुलिस का कहना है कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031