आज के समय में अधिकतर लोगों के हाथ में आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल ही जाएगा। और जो लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से कुछ लोगों को छोड़कर बाकी सभी आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल ही जाएंगे। आप भी शायद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन अलग-अलग फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होता है। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।
वायरल फोटो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर एक गाड़ी खड़ी है। उसके पीछे दो अलग-अलग मैसेज लिखा हुआ है। सबसे पहले कार के पीछे वाले शीशे पर ‘मारो डिकरो’ लिखा हुआ। इसे पढ़कर आपको धमाल फिल्म की याद आ ही गई होगी। आइए अब दूसरे मैसेज के बारे में बताते हैं। नीचे लिखा हुआ है, ‘keep distance EMI is Pending.’ मतलब दूरी बनाए रखें, अभी EMI बाकी है। शख्स लोगों को कहना चाहता है कि अभी EMI देना बाकी है इसलिए दूरी बनाए रखें ताकि एक्सिडेंट न हो।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaMatBhai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में ‘EMI is Pending’ लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बड़ी टेंशन है इसकी। दूसरे यूजर ने लिखा- ईमानदार है मालिक काफी। तीसरे यूजर ने लिखा- यह सही तरीका है। चौथे यूजर ने लिखा- अजीब अजीब लोग हैं यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- EMI पूरी हो जाने दो पहले। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031