छत्तीसगढ़ में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में अच्छी ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राजधानी रायपुर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा। राजधानी रायपुर में शनिवार को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों की तुलना में इस साल अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अधिक है। अंबिकापुर में यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 2.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 1.9 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान भी सभी जगह ज्यादा

न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश केंद्रों पर यह सामान्य से अधिक रहा। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, बिलासपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 0.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई।

प्रदेश में ठंड का यह दौर अभी शुरुआती चरण में है, और आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। राजधानी समेत कई जिलों में गुलाबी ठंड का अहसास जारी रहेगा, जिससे सर्दियों के मौसम का आगाज हो चुका है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30