रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब एवं श्रीधर औषधालय व पंचकर्म केन्द्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 8 नवंबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर प्रेस क्लब, स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन, मोतीबाग में किया गया है। शिविर में डॉ. अभिषेक शर्मा, एमडी, पंचकर्म, बैंगलोर, डॉ. गुलशन कुमार सिन्हा, आयुर्वेद चिकित्सक द्वारा जोड़ों का दर्द, घुटना दर्द, कमर दर्द, गठिया वात, पंचकर्म संबंधी समस्त परामर्श एवं नाड़ी परीक्षण किया। शिविर में निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयों का वितरण भी किया गया। शिविर में प्रेस क्लब के 80 से अधिक सदस्यों और उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि प्रेस क्लब सदस्यों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता उनकी प्राथमिकता में है। इसलिए लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन प्रेस क्लब में किया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा की प्राचीनतम तकनीक है। इससे कई असाध्य रोगों से छुटकारा मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब सदस्यों और उनके परिजनों के लिए आने वाले दिनों में इस तरह के और भी शिविर आयोजित किये जाएंगे। शिविर के आयोजन के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री ठाकुर, महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी अरविंद सोनवानी ने श्रीधर औषधालय एवं पंचकर्म केंद्र को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30