भारत का पश्चिम बंगाल बेहद खूबसूरत राज्य है। यहां पर घूमने के लिए कई फेमस जगहें हैं। जहां पर आप अपनी पत्नी के साथ अकेले क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अक्सर पत्नियों को यह शिकायत रहती है कि उनके पति कहीं घुमाने नहीं ले जाती हैं। ऐसे में पत्नियां हर वीकेंड पर अपने पति के साथ घूमने जाने की जिद करती हैं। लेकिन अब आपकी पत्नी को आपसे कोई शिकायत नहीं होगी। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पश्चिम बंगाल की कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपनी पत्नी के साथ जा सकते हैं।

शंकरपुर

अगर आपके रिश्ते में सुकून और शांति की जरूरत है, तो आपको अपनी पत्नी के साथ शंकरपुर जाने का प्लान बनाना चाहिए। क्योंकि इससे अच्छा ऑप्शन नहीं होने वाला है। शंकरपुर में स्थित समुद्रतट आपके रिश्ते में और भी जान भर देंगे। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। पत्नी के साथ आप यहां पर वीकेंड पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको भी यह जगह बहुत पसंद आएगी। पश्चिम बंगार अपनी अपार प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां के सुंदर और शांत समुद्र तटों की चर्चा पूरे भारत में होती है। यहां पर वीकेंड में समुद्र किनारे समय बिताना बहुत पसंद करते हैं। यह जगह शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह है।

रवींद्र सरोवर, कोलकाता

इसके अलावा आप वीकेंड पर पत्नी के साथ घूमने के लिए रवींद्र सरोबर भी बेस्ट जगह है। यहां का ढाकुरिया झील देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। लेकिन अगर आप शहर में हैं, तो फिर आपको यहां पर जरूर आना चाहिए। शहर की सड़कों के शोर-शराबों से दूर यह झील सुकून का एहसास करवाती हैं। यहां की हरियाली और शांति लोगों को बहुत पसंद आती हैं। ऐसे में आप यहां पर अपने परिवार के साथ आने का प्लान बना सकते हैं।

नलबन, कोलकाता

आप अपनी पत्नी के साथ कोलकाता का नलबन झील भी देखने जा सकते हैं। झील के किनारे की यह जगह हरियाली और मनमोहक नजारों से भरा है। आप यहां पर सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। नलबन को कपल्स के लिए रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। आप यहां के खूबसूरत नजारों को देखने के साथ ही नाव की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031