अगर आप भी बिजी लाइफस्टाइल से तंग आ चुके हैं और चाहते हैं सुकून भारी जिंदगी तो घूमने से अच्छा क्या हो सकता है। यदि आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप भारत की इन शानदार जगहों पर जरुर जाएं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए भारत की बेस्ट जगहों को एक्सप्लोर करें।

गिर, गुजरात

फैमिली के साथ गिर गुजरात घूमना एक शानदार जगह है। कभी जूनागढ़ के नवाब की निजी शिकारगाह हुआ करती थी। यहां पर आपको शक्तिशाली एशियाई शेर गिर राष्ट्रीय उद्धान में देखने को मिलेगा। इसके अलावा विदेशी जानवर और पक्षी जैसे भारतीय तेंदुआ, सुनहरा सियार, धारीदार लकड़बग्घा, ब्लैकबक, चिंकारा और बोनेली ईगल और अजगर भी देखने को मिल सकता है। 

उदयपुर, राजस्थान

यदि आप राजस्थान के ऐतिहासिक शहर उदयपुर में घूमना चाहते हैं। सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ मानसून पैलेस और जगमंदिर जैसी जगहों पर जाएं। अगर आपके परिवार के सदस्य फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं।

गोवा

इस महीने में गोवा घूमने का सबसे बेस्ट जगह है। परिवार के साथ यहां पर घूमने के लिए कई जगहें हैं। शाम के समय ढलते सूरज और सुबह के समय उगते सूरज को देखना सबसे मनोहर दृश्य देखने को मिलता है।

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर को स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। यहां आप बर्फबारी या फिर बर्फ से ढके पहाड़ पसंद हैं तो इस जगह पर जाकर मन को काफी शांति मिलेगी। यहां पर आप एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

शिलांग, मेघालय

नॉर्थ ईस्ट में काफी सुंदर जगहें है। शिलांग भी एक बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। घाटियों, नदी, जंगल, झील, झरने शहर की सुंदरता में चार चांद लगाता है। नेचर लवर को इस जगह से प्यार हो जाएगा। यहां की सुंदरता देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31