ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को किसी तरह से निकाला। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना इलाके में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खराब खड़ा हुआ था। इस ट्रक में कार पीछे से घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना में शामिल वैगनआर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर एच आर 51 बी वाई 1774) परी चौक से काशीराम कॉलोनी, घोड़ी बछेड़ा की ओर जा रही थी, जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। यह हादसा सुबह करीब छह बजे सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े एक खराब वाहन ( संख्या यूपी 85 सीटी 8591) में पीछे से तेज गति से घुस गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारों को स्थानीय पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान अमन (27), देवी सिंह (60), राजकुमारी (50), विमलेश (40), और कमलेश (40) के रूप में हुई है, सभी निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के थे। कार सवार परिवार नोएडा से परी चौक आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कर दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031