What's Hot

महासमुंद। सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम तिहरीपाली के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर प्राप्त शिकायत के आधार पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सरायपाली हरिप्रसाद भोय, मंडी सचिव खिरभान सिंह ध्रुव, मंडी निरीक्षक सुशील कुमार साहू, अनुभाग अधिकारी जयंत सिंह चौव्हाण और मंडी कर्मचारी जैनेन्द्र कुमार पटेल सम्मिलित थे।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर 470 पाकिट धान का अवैध भंडारण पाया गया, जिनका कुल वजन लगभग 188 क्विंटल था। इसके अतिरिक्त, 6.00 क्विंटल महुआ भी अवैध भंडारण के रूप में बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत यह भंडारण अवैध होने के कारण इसे तुरंत प्रभाव से जप्त किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि को देखते हुए, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के निर्देशन में आगे की कार्रवाई की जानी है। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य किसानों के हक की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मंडी अधिनियम का सख्ती से पालन कराना है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031