रायपुर। दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा एसएसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कलेक्टोरेट परिसर रायपुर से आकाशवाणी चौक, टिकरापारा चौक, संजयनगर, संतोषीनगर, मठपुरैना, रायपुरा, सुंदरनगर, लाखेनगर, पुरानीबस्ती, कालीबाड़ी चौक, चंगोराभाठा, कुशालपुर, बुढ़ातालाब, सदरबाजार, कोतवाली थाना चौक, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक मोतीबाग चौक, व्हाइट हाउस नगर निगम गार्डन में समाप्त हुई। जहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031