चीन से एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रिश्तों से विश्वास उठ जाएगा. ये मामला है चीन के एक युवा वांग का, जो अपनी प्रेमिका से शादी के ख्वाब पाले बैठा था. लेकिन उसके साथ जो कुछ हुआ, अब वो दोबारा किसी से शादी करने को डरता है.
दरअसल, वांग अपनी प्रेमिका से शादी करने की तैयारी कर रहा था. सब कुछ तैयार हो गया था, लेकिन तभी उसकी प्रेमिका ली ने वांग के सामने शादी से पहले एक पुरानी और अनोखी रस्म का जिक्र किया. ली ने दावा किया कि शादी से पहले ‘सुहागरात के बेड को जलाने की रस्म’ की रस्म पूरी करना जरूरी है. उसका कहना था कि इस प्रक्रिया से वह अपने पूर्व पति की आत्मा से अलग हो जाएंगी, और इस तरह उनके नए रिश्ते को पूर्व पति की आत्मा का आशीर्वाद भी मिलेगा.
वांग, जो इस परंपरा के बारे में अंजान था, ने ली की बातों पर विश्वास किया और यह रस्म निभाने के लिए अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने का निर्णय लिया.
क्या है ‘सुहागरात के बेड को जलाने की रस्म’
इस रस्म को लेकर ली ने बताया कि यह परंपरा उन्हें पूर्व पति से पूरी तरह मुक्त कर देगी. उनकी आत्मा का आशीर्वाद उनके नए जीवन में भी बना रहेगा. ली का दावा था कि इस रस्म के बिना शादी से पहले उनके और वांग के रिश्ते में बाधा आ सकती है.
ली ने इस रस्म की लागत का हवाला देते हुए वांग से 1 लाख युआन (लगभग 11 लाख रुपये) की मांग की. वांग ने अपनी गंभीरता साबित करने के लिए यह राशि तुरंत ली को दे दी. ली ने आगे कहा कि अगर वांग इस रस्म में शामिल होते हैं तो यह उनके लिए अशुभ होगा. इसके बजाय, ली ने उसे कुछ तस्वीरें और वीडियो दिखाए जो इस रस्म की प्रतीत होते थे, जिससे वांग को यकीन हो गया कि उसका पैसा सही जगह खर्च हो रहा है.
वांग के साथ ऐसे हुआ स्कैम
लेकिन कुछ ही समय बाद ली ने वांग को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया, बातचीत बंद कर दी और उसकी जिंदगी से पूरी तरह गायब हो गई. अंत में, वांग को समझ में आया कि वह ठगा जा चुका है. न्याय पाने और अपनी रकम वापस हासिल करने के लिए उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया.
इस ठगी का शिकार सिर्फ वांग ही नहीं थे
आखिरकार वांग को ठगने वाली ‘प्रेमिका’ पुलिस के हत्थे चढ़ गई. पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि सिर्फ वांग ही उसका शिकार नहीं थे. इससे पहले भी वह अलग-अलग तरीकों से कई युवाओं को ठग चुकी थी. साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि रोमांस स्कैम्स का सहारा लेकर वह उन पुरुषों को शिकार बनाती थी, जो असली रिश्ते की तलाश में थे.(aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031