कोण्डागांव । जिले के केशकाल घाट पर 10 से 25 नवंबर तक सड़क नवीनीकरण और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते घाट पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसडीएम केशकाल द्वारा इस संबंध आदेश जारी कर इस अवधि में यात्रियों और मालवाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।  

शनिवार को कोण्डागांव कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान केशकाल घाट उन्नयन के दौरान रूट डायवर्सन प्लान की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के कि.मी. 162.600 से कि.मी. 167.000 के हिस्से पर कांक्रीटिंग और डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य को लेकर यात्रियों की सुविधा और सुचारु यातायात के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है।  

निर्धारित वैकल्पिक मार्ग
यात्री बसों के लिएरू रायपुर और जगदलपुर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरीचौक) – विश्रामपुरी (मचली)  गोविन्दपुर-दुधावा-कांकेर-धमतरी-रायपुर मार्ग  निर्धारित की गई है।

दो पहिया, चार पहिया सवारी वाहन एवं इमरजेंसी वाहन-
रायपुर की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर-केशकाल घाट होते हुए कोण्डागांव-जगदलपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार जगदलपुर से आने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (बटराली)- रांधा-उपरमुरवेण्ड- मुरनार-छभ्-30-कांकेर धमतरी- रायपुर जा सकेंगी।


मालवाहक और भारी वाहन के लिए –

जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरी चौक) – विश्रामपुरी-मालगांव (कौंदकेरा नाका होते हुए) बोरई-नगरी-दुगली-कुरुद-रायपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार रायपुर एवं राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर भानूप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-कोण्डागांव- जगदलपुर जाएंगी।
नारायणपुर/रावघाट से भारी वाहन:- नारायणपुर-रावघाट-अंतागढ़-भानुप्रतापपुर-कांकेर-दल्लीराजहरा-राजनांदगांव-धमतरी-रायपुर जाएंगी।

जिला प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्ग के उपयोग करने की अपील
जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे घोषित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा की योजना बनाते समय इनका उपयोग सुनिश्चित करें। कार्य की समाप्ति के बाद घाट पर यातायात पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।  इस दौरान 24 घंटे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तैनात रहेगी और चेक पोस्ट में चिकित्सक के टीम भी उपलब्ध रहेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031