दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाराष्ट्र के नागपुर मंडल अंतर्गत गोबरवाही- डोंगरीबुजुर्ग स्टेशन के बीच तुमसर रोड-तिरोडी डेमू गाड़ी क्र. 07811 तुमसर-तिरौड़ी पैसेंजर से एक बाघ टकराकर घायल हो गया। इस दौरान बाघ को रेस्क्यू करने में 7 घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। सुबह लगभग 5 हुई इस घटना के बाद वन विभाग को बाघ का रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस रेस्क्यू अभियान में रेल और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ का रेस्क्यू किया और उसे उपचार के लिए नागपुर भिजवाया।

पैसेंजर ट्रेन से बाघ के टकराकर घायल होने की सूचना तत्काल राउंड ऑफिसर वन विभाग श्री यादव को देकर उप निरीक्षक मोहम्मद मुगीसुद्दीन रेसुब चौकी तुमसर रोड अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान वन विभाग भंडारा डिवीजन के डीसीएफ राहुल गवाई, एसीएफा रितेश भोंगाडे, आरएफओ नाकाडोंगरी अपेक्षा शेंडे, लेंडेझरी निरंजन वैदय वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सुबह लगभग 12 घायल बाघ को बेहोशी शॉट लगाया गया, किंतु वह बेअसर रहा। इसके बाद 12.25 बजे दूसरा शॉट भी सफल नहीं रहा और फिर 12.45 बजे तीसरा शॉट बाघ को बेहोश करने सफल हुआ।

रेल यातायात रहा बाधित
उक्त घटना से रेल यातायात समय सुबह 5.40 बजे से दोपहर 01 बजे तक रेल यातायात बाधित रहा। वहीं बाघ के घायल होने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्हें संभालने के लिए भी रेलवे पुलिस ने काफी मशक्कत की।

घायल बाघ का नागपुर में उपचार
वन विभाग के चिकित्सक द्वारा बाघ को बेहोश करने के बाद रेल पथ की पुश ट्राली से उक्त घायल टाइगर को रेलवे स्टेशन डोंगरीबुजुर्ग लाया गया और फिर यहां से उसे गिरेवाड़ा नागपुर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया, जहां बाघ का प्रारंभिक उपचार किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031