राजनांदगांव। ग्राम पंचायत खपरीकला प्राथमिक शाला अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन जनपद सभापति व विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू द्वारा किया गया। ओमप्रकाश साहू ने कहा कि डोंगरग? विधानसभा में आपने युवा विधायक चुन कर दिए है, जो विकास के लिए हमेशा संकल्पित है। डोंगरग? क्षेत्र में जमकर विकास किया जाएगा। ग्राम के सरपंच रामकुमार साहू ने कहा कि स्कूल भवन की वर्षो पुरानी मांग थी, जिसका भूमिपूजन किया गया है। जल्द भवन तैयार किया जाएगा, जिससे भवन की समस्या दूर होगी। भूमिपूजन के दौरान ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
Previous Articleतिलई स्कूल में बैठक हाल का हुआ भूमिपूजन
Related Posts
Add A Comment


















