जिन लोगों को तीखा-चटपटा खाने का बहुत शौक होता है, वो लोग हरी मिर्च को रोजाना खूब खाते हैं। बाजार से हरी-ताजा मिर्च लेकर आते हैं फ्रिज में रखने से सड़ने लगती है। ज्यादा दिन तक रखें रहने से मिर्च भी गलने लगती है या फिर लाल होने लगती है। जिस वजह से लोग इसे ज्यादा दिन तक स्टोर करने से बचने लगते है। आइए आपको बताते हैं कैसे हरी मिर्च को ज्यादा दिन तक स्टोर करें।

खराब मिर्चीं को अलग करें

अगर आप सभी मिर्ची को अच्छे से धो लें और फिर गली और खराब मिर्ची को अलग कर दें। यदि सड़ी-गली मिर्च रहती है तो बाकी मिर्ची के खराब होने डर नहीं रहता।

जिप लॉक में रखें

लंबे समय तक मिर्ची को फ्रेश रखने के लिए आप पहले इन्हें धोएं और फिर ड्राई कर लें। फिर इसकी डंठल तोड़ दें और फिर मिर्च को जिप लॉक बैग में रख लें उसके बाद फ्रिज में रख दें। यदि आपको ज्यादा समय के लिए रखना है तो आप पाउच को फ्रीजर के आइसबॉक्स में जमा सकते हैं।

तोड़ दें हरी मिर्च की डंडी

सबसे पहले आप मिर्ची को पानी में कुछ देर के लिए भिगोएं और इसके बाद निकाल लें। इसको लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप इसकी डंडी तोड़ दें। हरी मिर्च का पानी सूख जाए तो इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।

काम आएगा पेपर टॉवल

ज्यादा दिन तक हरी मिर्च को स्टोर करने के लिए आप पेपर टॉवल का यूज कर सकते हैं। पहले आप मिर्ची को धो लें इसके बाद पेपर के तौलिये के यूज से इस्तेमाल करें। इसे एक साफ पेपर टॉवल में लपेट कर रख लीजिए। अगर आपके पास मिर्ची ज्यादा है तो इसे आप ग्लास कंटेनर में स्टोर करें। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031