रायपुर। 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक राजधानी में किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति इसकी मेजबानी कर रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों की विद्युत कंपनियों की नौ टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।
स्पर्धा का उद्घाटन समारोह 23 नवंबर को 11.30 बजे छछानपैरी स्थित एपीआईसीईएम टेनिस कोर्ट में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार होंगे तथा प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर उपस्थित रहेंगे।
पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनियां अपने कर्मियों के लिए प्रतिवर्ष क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है, उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्पर्धाओं के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण मंडल करती है। इस बार अखिल भारतीय लॉन टेनिस स्पर्धा की मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति को दी गई है। इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमें शामिल होंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031