जबलपुर. मध्य प्रदेश में भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन और जबलपुर के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में सांप मिलने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेलवे को तुरंत जांच शुरू करनी पड़ी. यह मामला दो दिन पहले का है, जिसकी पुष्टि पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने की है.
एजेंसी के अनुसार, रेलवे अधिकारी ने बताया कि सांप ट्रेन के एक कोच में रेंगता हुआ देखा गया, जिसके बाद यात्रियों ने शोर मचाया और इसकी सूचना ट्रेन के कर्मचारियों को दी. कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया. घटना के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने जांच शुरू कर दी है.
आरपीएफ इस मामले की गहन जांच कर रही है. इसमें यह भी शामिल है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने जानबूझकर सांप को ट्रेन के अंदर छोड़ा हो. रेलवे ने घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए उस क्षेत्र की जांच की है, जहां ट्रेन की सफाई की जाती है.
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन की सफाई वाले क्षेत्र को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है. वहां काम करने वाले कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.
यह पहली बार नहीं है, जब ट्रेन में सांप मिलने की घटना हुई है. हाल ही में मुंबई सीएसएमटी-जबलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस और जयपुर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में भी सांप मिलने के मामले सामने आए थे. इन घटनाओं ने रेलवे के सफाई और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं. रेलवे ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है. ऐसे मामलों को रोकने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे. आरपीएफ और रेलवे की अन्य टीमें जांच में जुटी हुई हैं और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.(aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031