जशपुर । पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शुक्रवार सुबह चार बजे से शुरू हुए इस अभियान में जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये का अवैध कबाड़ बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी में कई कबाड़ियों के गोदामों से भारी मात्रा में अवैध सामान और नगदी बरामद हुई है। पांच लोगों को थानों में हिरासत में रखा गया है।

पत्थलगांव में तीन कबाड़ियों पर छापा
पत्थलगांव के कबाड़ी बिट्टू, सुंदर और विक्की के गोदामों पर छापेमारी में बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ बरामद हुआ। इनमें लोहे और अन्य धातुओं के अवैध रूप से जमा किए गए सामान शामिल हैं। इसके साथ ही अवैध कबाड़ से भरे दो ट्रक भी बरामद किए जाने की खबर है।

कांसाबेल में कबाड़ी पूनम से 21 लाख रुपये कैश बरामद
कांसाबेल में कबाड़ी पूनम साहू के गोदाम में सैकड़ों पीतल और कांसे के थाल-लोटे बरामद किए गए। इसके अलावा, पूनम के कब्जे से 21 लाख रुपये नकद भी मिले, जिसके वैध दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी है।

कुनकुरी में सरकारी संपत्ति का अवैध कबाड़ मिला

कुनकुरी के गिनाबहार में कबाड़ी निजाबुल आलम के गोदाम से सरकारी सप्लाई वाले झूलों और रेलिंग के अवैध सामान मिले। यह सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का बड़ा मामला है।

संगठित अपराधों पर सख्ती जारी
एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस की विशेष रणनीति से सफलता मिली। उन्होंने कहा कि जिले में संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। इससे पहले भी एसपी सिंह ने मवेशी और गांजा तस्करी के बड़े रैकेट को ध्वस्त किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031