रायपुर। राजधानी में 22 सितंबर से एक हफ्ते का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है. अब आगे कुछ शर्तों के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति मिलेगी. आज रात 12 बजे से रायपुर शर्तों के साथ अनलॉक हो जाएगा. राजधानी में हुई जिला स्तरीय अहम बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है, हालांकि राजधानी में लॉकडाउन तो खत्म हो जाएगा, लेकिन कुछ शर्तें अभी भी बनी रहेगी. कल से सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेगी. वहीं होटलों को होम डिलेवरी के लिए 10 बजे तक की छूट रहेगी. इस दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी चीजों को रखना जरूरी होगा. सभी दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने की छूट दे दी गयी है. हालांकि दुकान संचालकों को कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा. आज दोपहर प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में लॉकडाउन को लेकर बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में कलेक्टर भारतीदासन, एसपी अजय यादव, निगम कमिश्नर सौरव कुमार सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे.
Previous Articleअधिक मास में जरूर करना चाहिए तुलसी का पूजन, मिलता है शुभ फल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















