रायपुर । रायपुर दक्षिण का चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को बहाल किया है। मोदी की गारंटी को सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह उसका जनादेश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, शिवरतन शर्मा, भाजपा के सभी मंत्रीगण विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बधाई देता हूं। हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी को भी इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई। भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण के मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है मैं उनका बहुत-बहुत आभार करते हुए इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जो विश्वास जनता ने किया है हम उस पर खरा उतरेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महज कुछ महीनों के कार्यकाल में ही मोदी की गई गारंटियों को पूरा करने का काम किया है। किसानों को एकमुश्त 3100 रुपए प्रतिक्विंटल देने की गारंटी हो या किसानों के बकाया दो वर्ष के धान का बोनस के भुगतान की बात हो, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के प्रतिमाह 1000 रुपए देने की गांरटी हो या नक्सलवाद के खात्मे की गारंटी हो, राज्य की भाजपा सरकार ने सभी गारंटियों को पूरा करने के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीत के लिए मैं आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूं। जिनका जादू पूरे देश में चल रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031