महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन 226 सीटों पर आगे है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा है।

लोगों ने तय कर दिया है शिवसेना किसकी है : एकनाथ शिंदे
सीएम शिंदे ने कहा कि ‘हमने विपक्ष के आरोपों पर जवाब नहीं दिए और सदा जनता के बीच रहकर काम करते रहे। इससे लोगों को पता चल गया कि हम काम करने वाले लोग हैं और जनता ने हमें भरपूर समर्थन दिया। 2019 में जो सरकार बननी चाहिए थी, वो चीज लोगों को पसंद नहीं आई। इसके बाद लोगों ने तय कर दिया कि शिवसेना किसकी है। जो लोग घर बैठकर सरकार चला रहे थे, उन्हें जनता ने आईना दिखाया। लोगों ने विकास को महत्व दिया है। चुनाव में हम सबने मिलकर काम किया। मोदी ने कहा कि विकास के लिए एक साथ आइए तो लोगों ने उसका गलत अर्थ निकालने की कोशिश की और जिन्होंने ये काम किया, उसका सबक उन्हें मिला है।

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस
जीत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक साथ आकर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम शिंदे ने जीत को एतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना को जनता का पूरा प्यार मिला। साथ ही किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए चलाई गई योजनाओं का भी लाभ मिला। सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि राज्य में आधारभूत ढांचे के कई मेगा प्रोजेक्ट शुरू किए गए। वहीं फडणवीस ने कहा कि जनता ने जो समर्थन दिया, उसके लिए मैं नतमस्तक हूं और ये जीत हमारी जिम्मेदारी बढ़ाने वाली है। अजित पवार ने विपक्ष द्वारा ईवीएम पर उठाए गए सवाल पर कहा कि ईवीएम को दोष देना गलत है।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने दिखाया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है।   मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला लेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा। इस पर कोई विवाद नहीं है। महायुति गठबंधन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भाजपा शामिल हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31