डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के मुखी राम रहीम (Ram Rahim) की मुश्किलें बढ़ने जा रही है। साधुओं को डेरे में ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाने के मामले में ट्रायल शुरू होगा। दरअसल, साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा मुखी (Gurmeet Ram Rahim) को इस केस की डायरी और गवाहों के बयानों की कॉपी सौंपने के पंचकूला सीबीआई कोर्ट (SBI Court) के आदेश के खिलाफ दाखिल सीबीआई की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।हाईकोर्ट ने सीबीआई (CBI) की इस याचिका पर 2019 में इस केस के ट्रायल पर रोक लगा दी थी, तब से इस केस का ट्रायल रुका हुआ है। अब इस केस का फैसला आने पर जल्द ट्रायल शुरू हो सकता है। साधुओं को डेरे में नपुंसक बनाने के मामले में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस मामले में याची ने आरोप लगाए थे कि आश्रम में साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बनाया जा रहा है। याची ने कहा था कि वह खुद इसका शिकार हुआ है और उसके शरीर में अजीब बदलाव होने लगे हैं। हाईकोर्ट ने मामले की लंबी सुनवाई के बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया था।आदेश के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और निचली अदालत में चार्जशीट पेश कर दी। तब से ये केस पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। तारीख 16 फरवरी 2019 को सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने इस केस की डायरी और गवाहों के बयानों की कॉपी डेरा मुखी (Gurmeet Tam Rahim) को देने का आदेश दे दिया था। सीबीआई कोर्ट के इसी आदेश को सीबीआई ने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। हाईकोर्ट (Highcourt) ने तब ट्रायल पर रोक लगा दी थी और अब हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930