रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के कुल 125 अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक बदलाव में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और विभिन्न प्राधिकरणों व निगमों के उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारियों की नई जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं। जारी सूची में सुरेंद्र प्रसाद वैद्य को कोरिया से बालोद, चंद्रकांत कौशिक को बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुनील कुमार नायक को सरगुजा से जशपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, कई जिलों के नए डिप्टी कलेक्टरों और निगम-प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बदले हुए दायित्वों के साथ नई पदस्थापना दी गई है।

देखे सूची–

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930