रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा है कि श्री सिंह एक महान राजनेता एवं विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
जसवंत सिंह महान राजनेता एवं विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे : राज्यपाल
Related Posts
Add A Comment


















