रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा के रहवासियों को बीते दो दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। इस संबंध में जब फोन पर जोन कमिश्रर कार्यालय में पूछताछ किया जाता है तो बताया जाता है कि पाइप लाइन में लीकेज की वजह जलापूर्ति की समस्या है। पूर्व अध्यक्ष, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जोन कमिश्नर कार्यालय मोवा में जिम्मेदार अधिकारियों को जल संकट से जूझ रही जनता जब फोन कॉल करके पानी की आपूर्ति के लिए पूछती है तब कहीं जाकर उधर से जवाब आता है कि छोकरा नाला के पास पाइपलाइन में बड़ा लीकेज विगत शनिवार से देखने को मिला था जिसको दुरुस्त करने वाली टेक्निकल टीम के द्वारा बनाया तो गया था किंतु शनिवार शाम को फिर से फिर वही लीकेज बेकाबू हो गया था। रविवार को भी जोरा की पानी टंकी से जल आपूर्ति सुबह और शाम दोनों टाइम बंद रही जिसकी सूचना जनता जनार्दन को नगर निगम द्वारा नहीं दी गई इसलिए पूरी तरह से पानी की टंकी की जल आपूर्ति पर निर्भर जनता अपने आसपास के घरों से पानी मांगने को मजबूर होती रही और एक दूसरे से पूछती रही कि पानी क्यों नहीं आ रहा है और कब तक नहीं आएगा इसको लेकर भी लोग निरुत्तर नजर आए। इक्कीसवीं सदी की इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के युग में भी नगर निगम का सूचना तंत्र किस कदर कम्युनिकेशन गैप जनता जनार्दन के साथ कर रहा है वह बहुत कुछ सोचने को मजबूर कर रहा है। जिस प्रकार विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना विद्युत विभाग के द्वारा अपनी उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल में संचारित की जाती है ठीक उसी प्रकार नगर निगम द्वारा भी अपने सूचना तंत्र को स्मार्ट बना करके करना चाहिए। तेलीबांधा के आसपास भी पाइपलाइन में हुआ बड़ा लीकेज शहर की 5 पानी की टंकियों को प्रभावित कर रहा है जिसमें जोरा की पानी टंकी भी शामिल है ऐसा नगर निगम के संबंधित इंजीनियर के द्वारा बताया गया है और इसी वजह से पहले तेलीबांधा के पास का बड़ा लीकेज बनाया जाएगा उसके बाद छोकरा नाला के लीकेज का नंबर आएगा इसलिए सोमवार के दिन भी जोरा की पानी टंकी से जल आपूर्ति संभव होना नजर नहीं आती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031