मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की बागडोर संभालते ही राज्य में फिर से विकास के लिए नया वातावरण बना है। सीएम साय का मानना है कि लोकतंत्र का मूलमंत्र सुशासन है। सुशासन के बिना सच्चे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रदेश में कृषि हितैषी नीतियों की वजह से खेती-किसानी में रौनक लौट आई है और किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है। वहीं महतारी वंदन जैसी अनेक योजना प्रदेश में नवा बिहान लेकर आई है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर जनता की दिन-रात सेवा कर रही साय सरकार की समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली अनेक कदम उठाए गए हैं। इन फैसलों में पीएम आवास योजना का सफल क्रियान्वयन भी शामिल है। केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। इसके जरिए गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। पूर्व की सरकार ने इस योजना की राशि को रोक दिया था, लिहाजा प्रदेश के गरीब परिवार आवास से वंचित रह गए थे, लेकिन प्रदेश की सत्ता में आते ही सीएम विष्णुदेव साय ने इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया। गरीबों के आवास को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध साय सरकार शपथ ग्रहण के बाद हुई कैबिनेट की पहली बैठक में आवासहीन और जरूरतमंद 18 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। साय सरकार के इस फैसले से प्रदेश के गरीब परिवारों को न केवल एक घर मिला, बल्कि उनके बरसों पर सपने पर भी पंख लगे। सरकार ने 18 लाख गरीब परिवारों के आवास के लिए 12 हजार 168 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।गरीब के सिर पर उसकी अपनी पक्की छत हो ये वादा चुनाव के वक्त हर दल ने किया और बार-बार किया, लेकिन इसे धरातल में लाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। प्रदेश की बागडोर संभालते ही साय सरकार ने इसके लिए काम शुरू किया। पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवासों को स्वीकृति दी। इसके बाद लगातार अधिकारियों की बैठक और केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात खुद सीएम साय करते रहे। इसी का परिणाम रहा कि प्रदेश में सितंबर महीने में 8 लाख 46 हजार 931 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए। सीएम साय की ही मेहनत का परिणाम रहा कि केंद्र सरकार ने एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आवासो को स्वीकृति दी। इसमें एसईसीसी 2011 के अंतर्गत 6 लाख 99 हजार 331 आवास और 1 लाख 47 हजार 600 आवास प्लस शामिल हैं। रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में सीएम साय ने कहा था कि, “आज छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए दोहरी खुशी का दिन है। क्योंकि आज पीएम का जन्मदिन है और लाखों लोगों के लिए घर का सपना साकार होने जा रहा है। हम पीएम का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। हमने समारोह में लाभार्थियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया है।। आज बहुत खुश हूँ और आत्मिक संतोष भी है। रोटी, कपड़ा और मकान’ आम आदमी की सबसे बुनियादी जरूरतें हैं। लेकिन आजादी के कई दशकों बाद भी देश के करोड़ों नागरिकों के पास अपना घर नहीं है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031