रायपुर। राजधानी से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां यूपीएससी और पीएसी की कोचिंग के नाम पर बड़ी ठगी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी 21 लाख रुपए लेकर के फरार हो गए हैं।

बताया या जा रहा है कि जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन के सामने एक कोचिंग सेंटर खोला गया था। कौटिल्य एकेडमी के नाम से खोले गए इस कोचिंग सेंटर में यूपीएससी और पीएससी की तैयारी कराई जा रही थी। लेकिन बताया जा रहा है कि कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर अपनी पत्नी के साथ छात्र-छात्राओं से करीब 21 लख रुपए लेकर के फरार हो गए हैं। इतना ही नहीं स्टाफ के सैलरी चेक भी बाउंस हो गए हैं। पति पत्नी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों को तलाश में की बात कह रही है।

कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उसकी पत्नी रूबी मजूमदार दोनों फरार हो गए हैं। यह कोचिंग सेंटर UPSC-CGPSC की तैयारी करवाने के लिए कौटिल्य एकेडमी के नाम पर शुरू किया था। जोकि जीई रोड पर अनुपम गार्डन के सामने शुरू किया था। रायपुर का यह इलाका ऐसा है जहां ज्यादातर छात्राएं अपना भविष्य बनाने के लिए आते हैं। रायपुर के बड़े कॉलेज और स शैक्षिक संस्थान ज्यादातर इसी इलाके में स्थित है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, साइंस कॉलेज और NIT जैसे बड़े संस्थान इसी जगह पर स्थित है। जाहिर है इसी बात का फायदा उठाकर ठगी करने वालों ने पहले से ही प्लान किया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930