रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के पिता की कोरोना से मौत की खबर मिल रही है। खबर के मुताबिक संसदीय सचिव श्री राय के पिता रामजी राय को राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। आपको बता दें कि विधायक चंद्र देव राय के परिवार के सदस्यों के साथ उनके पीएसओ और रसोइया कोरोना की चपेट में बताए जा रहे हैं। उनके पिताजी को पहले पेंड्रावन के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
Previous Articleराज्य स्थापना दिवस पर मिलेंगी न्याय योजना की तीसरी किश्त
Next Article पपीते ने दिखाई तरक्की की राह
Related Posts
Add A Comment


















