रायपुर। राजधानी रायपुर के साईं नगर और जोरा में नई स्ट्रीट लाइट लगाने किया गया सघन सर्वे, विधायक अनुज शर्मा के निर्देशों के परिपालन में पहुंची निगम की टीमनगर और जोरा में नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निगम टीम द्वारा सर्वे किया गया। विधायक अनुज शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में निगम की टीम पहुंची हुई थी। इसके तहत साईं नगर और जोरा में नगर निगम की टीम द्वारा नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सघन सर्वे किया गया। धरसीवां विधायक अनुज शर्मा द्वारा विगत दिनों जोन क्रमांक 09 के जोन कमिश्नर को जो दिशा निर्देश साईं नगर और जोरा में स्ट्रीट लाइट विहीन बिजली के खंभों में नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दिए गए थे। इसके परिपालन में नगर निगम की टेक्निकल टीम में विशेषकर रुचि साहू सब इंजीनियर और वासु फील्ड असिस्टेंट द्वारा जोरा चौक से कैनाल रोड में दुर्गा चौक साहू पारा से होते हुए एक नवनिर्मित अस्पताल तक स्थानीय लोगों को साथ में लेकर नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सघन सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान देखा गया कि करीब आधा दर्जन नए बिजली के खंभे भी और स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली केबल भी बिजली विभाग के सहयोग से लगाना होगा । सर्वे में प्रमुख रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष, संतोष शर्मा, सुरेश सोनी, छगनलाल साहू, किंडो और चंदन यादव आदि अनेक जोरा के निवासी शामिल रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31