रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय के पिता रामजी राय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रामजी राय (73 वर्ष) का रविवार को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बलौदाबाजार जिले में स्थित गृह ग्राम बालपुर में कल किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
Previous Articleकोविड टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Related Posts
Add A Comment


















