छत्तीसगढ़ में आज से फिर बदली-बारिश का दौर शुरू हो गया है. सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर प्रदेश में दिखेगा. 9 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश बदली-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी. बता दें, बीते कुछ दिनों से प्रदेश में ठंड कम रहा. लेकिन बारिश होने से दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदेश का मौसम ठंडा रहेगा. हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया. वहीं दिन में सबसे अधिक तापमान बालोद में 33 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी में दिन का तापमान 32.8 डिग्री और रात का तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया. सूरजपुर में रात का पारा 11.1 डिग्री, कोरिया में 11.8 डिग्री बलरामपुर में 17.7 और जशपुर में 18.5 डिग्री रिकॉर्ज किया गया. जबकि बस्तर संभाग में बदली-बारिश के चलते रात का पारा 17 से 21 डिग्री के बीच रहा. दंतेवाड़ा में रात का तापमान सबसे अधिक 21.5 डिग्री दर्ज किया गया. छत्तीसगढ़ के सुकमा, नानगुर, छिंदगढ़, गदिरस, बस्तानार, कोंटा और जगदलपुर में बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश बस्तर के नानगुर में 38.4 मि.मी. दर्ज की गई.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031