हाथरस गैंगरेप पीडि़ता की मौत के बाद लोगों में गुस्सा है। हैवानों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। वहीं, पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छिड़ गई है। ट्विटर पर हैशटैग 7 बजे 7 मिनट के नाम पर कैंपेन की शुरुआत की गई है। इस मुहिम से जरिए लोग पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। लोगों में यूपी की योगी सरकार के खिलाफ गुस्सा भी देखा जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सभी लोग पीडि़ता के लिए आवाज उठाएं। यूपी के सिस्टम से एक बेटी मारी गई। एक यूजर ने लिखा कि मुझे अपनी बहन के लिए न्याय चाहिए। मेरे साथ आओ और आवाज उठाओ। एक यूजर ने लिखा कि आज 7 बजे 7 मिनट पर कैंडल मार्च निकलेगा। क्या आप सभी तैयार हैं। वहीं, एक शख्स ने लिखा कि बहन बेटियां आपके घर में भी होंगी। अगर आज आप चुप रहे तो यह घटना किसी के भी घर में हो सकती है। सोशल मीडिया के अलावा जमीन पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।
Previous Articleमरवाही विधानसभा उप निर्वाचन कार्यक्रम की दी गई जानकारी
Next Article राज्यपाल को कृषि विधेयक के संबंध में ज्ञापन सौंपा
Related Posts
Add A Comment


















