What's Hot

रायपुर। राज्य आंदोलनकारी छसपा, छबेस अध्यक्ष, प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, जी.पी.चन्द्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, अशोक ताम्रकार, गोवर्धन वर्मा, ईश्वर साहू, बृजबिहारी साहू, अशोक कश्यप ने संयुक्त बयान में कहा है कि तेलीबांधा क्षेत्र में लगातार हुक्का बार, ड्रग्स माफिया, नाचने वाली पार्टियां प्रतिदिन होती है पुलिस की साझेदारी में। हमारे द्वारा प्रमाणित दर्जनों शिकायत तेलीबांधा थाना प्रभारी के अपराध में संलिप्तता की जानकारी पुलिस अधीक्षक से मिलकर दर्ज कराई है। क्योंकि तेलीबांधा क्षेत्र के होने वाली अवैध उगाही से पुलिस अधिकारियों के बच्चे, परिवार का खर्चा उठता है, और यही कारण है तेलीबांधा थाना अपराध कराने के लिए खोला गया है। क्वींस क्लब में चली गोली पुलिस के लगातार गलत कामों को संरक्षण देने के चलते पनप रहा है। अर्द्ध रात्रि में चली गोली तथाकथित महिलाओं के अश्लील डांस से उत्पन्न हुई। पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। तेलीबांधा का पीसीआर वैन, सिविल लाइन थाने का पीसीआर वैन वहां क्या कर रहा था। पुलिस अधीक्षक जबाब दें। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से राज्य आंदोलनकारियों ने मांग की है कि पुलिस अधीक्षक रायपुर पर लॉकडाउन का पालन नही कराने के आरोप में प्रकरण दर्ज करें और असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार करें। सुबोध सिंघानिया के परिवार के गिरफ्तारी का स्वागत करते हैं। पुलिस अधिकारी बड़े लेन देन के चक्कर मे आशा बनाये हैं। छसपा की कड़ी नजर है। सब्जी बेचने वाले, नाई के द्वारा सड़क पर कटिंग करने से लॉकडाउन तोडऩे पर 188 का प्रकरण दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री बताएं कि वे धन्ना सेठों के मुख्यमंत्री हैं या नाई, सब्जी बेचने वाले, दूध बेचने वाले, सामान्य मजदूरों के मुख्यमंत्री हैं। समस्त मजदूर, नाई, सब्जी बेचने वाले के दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं। रायपुर पुलिस प्रशासन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के साथ ही रायपुर एसडीएम प्रणव सिंह के द्वारा जितने भी अनुमति पार्टी, नाचा के दिये गए हैं सभी जांच के दायरे में लाया जाय। लॉकडाउन में प्रणव सिंह की संपत्ति में अत्यधिक वृद्धि की जांच आर्थिक अपराध शाखा छग शासन द्वारा कराई जाय। पुलिस अधीक्षक रायपुर के विरुद्ध में छसपा कानूनी कार्यवाही की मंशा रख स्वयं न्यायालय जाने के लिये 30 तारीख को बैठक बुलाई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031